IPL 2022 : चोटिल होकर मुंबई इंडियंस से बाहर हुए अरशद खान, कुमार कार्तिकेय को टीम में मिली जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुम्बई। मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय को आईपीएल 2022 के बाक़ी बचे मैचों के लिए चोटिल अरशद खान की जगह अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि अनकैप्ड बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अरशद ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला था। कार्तिकेय ने मध्य प्रदेश के लिए आठ टी20 …

मुम्बई। मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय को आईपीएल 2022 के बाक़ी बचे मैचों के लिए चोटिल अरशद खान की जगह अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि अनकैप्ड बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अरशद ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला था।

कार्तिकेय ने मध्य प्रदेश के लिए आठ टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने नौ विकेट लिए हैं। 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में, वह 5.05 की इकॉनमी दर से पांच विकेट लेकर अपनी टीम से संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे। 24 वर्षीय कार्तिकेय ने नौ प्रथम श्रेणी मैच और 19 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 35 और 18 विकेट लिए हैं।

कार्तिकेय 20 लाख की क़ीमत पर मुंबई टीम में शामिल हुए हैं। फ़िलहाल एम अश्विन, मयंक मार्कंडे और फैबियन एलन अन्य स्पिन-गेंदबाज़ी विकल्प हैं, जो मुंबई के पास हैं। सीज़न की शुरुआत के बाद से लगातार आठ हार के साथ, मुंबई प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है। उनका अगला मैच शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।

यह मुक़ाबला हमारे लिए एक सबक है : विलियम्सन
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने गुजरात टाइटंस के हाथों कल आखिरी गेंद पर मिली पांच विकेट की हार के बाद इस मुकाबले को अपनी टीम के लिए एक सबक बताया। विलियम्सन ने मैच के बाद कहा,”एक टीम के तौर पर यह मुक़ाबला हमारे लिए एक सबक है। शशांक ने पहली पारी के अंत मे बेहतरीन फ़िनिश किया। उन्हें कुछ मुकाबलों से बल्लेबाज़ी का मौक़ा नहीं मिल रहा था, लेकिन उन्होंने आज मिले मौके को भरपूर निभाया। इस मैच में जीत का पूरा श्रेय गुजरात को जाता है।उन्होंने इस सीज़न में काफ़ी करीबी मुक़ाबले जीते हैं। हालांकि हमारे लिए भी इस मैच में काफ़ी सकारात्मक बाते हैं। उमरान मलिक एक मैच विनर की तरह खेले”

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ केएल राहुल के बल्ले को खामोश रखने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी पंजाब किंग्स

संबंधित समाचार