अमरोहा : कार ने बाइक में मारी टक्कर, बच्चे की मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुरावली,अमरोहा,अमृत विचार। गुरुवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 5 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को …

बुरावली,अमरोहा,अमृत विचार। गुरुवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 5 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवेंद्र पुत्र मोहन व एक बच्चा गांव निवासी गढ़ी फूलपुर बाइक पर सवार होकर रहरा की ओर जा रहे थे। वह गांव मटीपुरा पेट्रोल पंप के निकट ही पहुंचे थे कि कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि 5 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वहां से गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। हादसा देख भीड़ जमा हो गई।

भीड़ ने एंबुलेंस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने मृतक बच्चे व देवेंद्र को सीएससी रहरा में ले गई। देवेंद्र सिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि देवेंद्र की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि बच्चे का शव पीएम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : नई बस्ती के वासियों ने किया बिजली घर पर धरना प्रदर्शन, विभाग के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी

संबंधित समाचार