भारत ने रूस के साथ बनाए संबंध, क्योंकि तब अमेरिका उसका साझेदार बनने की स्थिति में नहीं था : एंटनी ब्लिंकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते सामरिक अभिसरण का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने जरूरत के चलते रूस के साथ साझेदारी की थी क्योंकि अमेरिका उस समय भारत के साथ साझेदारी करने की स्थिति में नहीं था। ब्लिंकन ने सांसदों से बुधवार को कहा, ‘‘ …

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते सामरिक अभिसरण का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने जरूरत के चलते रूस के साथ साझेदारी की थी क्योंकि अमेरिका उस समय भारत के साथ साझेदारी करने की स्थिति में नहीं था। ब्लिंकन ने सांसदों से बुधवार को कहा, ‘‘ भारत की बात करें तो, उनके साथ संबंध दशकों पुराने हैं और भारत ने जरूरत के चलते रूस से साझेदारी की थी क्योंकि तब हम एक साझेदार बनने की स्थिति में नहीं थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अब, हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

मुझे लगता है कि अमेरिका और भारत के बीच सामरिक अभिसरण बढ़ रहा है।’’ ‘सीनेट एप्रोप्रिएशन सबकमेटी ऑन स्टेट फोरेन ऑपरेशन’ की कांग्रेस में सुनवाई के दौरान सांसद विलियम हैगर्टी के एक सवाल के जवाब में ब्लिंकन ने कहा, ‘‘ यकीनन, चीन इसका बड़ा हिस्सा है।’’ हैगर्टी ने भारत और अमेरिकी संबंधों पर ब्लिंकन को अपने विचार साझा करने को कहा था।

हैगर्टी ने कहा, ‘‘ जो कुछ हमारे सामने है और जो हम देख रहे हैं उससे मुझे यकीन है कि अल्पावधि के मतभेद में हमें बहुत निराशा होती है और आप हर दिन उससे निपटने की कोशिश करते हैं। लेकिन दीर्घावधि में, भारत के साथ हमारी जो रणनीतिक साझेदारी है, वह 21वीं सदी में और अधिक अच्छा करने का अवसर प्रदान करती है।’’

ब्लिंकन ने इसके जवाब में कहा कि वह हैगर्टी की बात से काफी हद तक सहमत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि इस साझेदारी में सबसे महत्वपूर्ण और मूलभूत साझेदारियों में से एक बनने की क्षमता है…’’ ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय नेतृत्व के साथ सीधे जुड़ने के लिए काफी प्रयास किए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने क्वाड को बढ़ावा दिया, जो भारत को ऑस्ट्रेलिया, जापान और हमसे जोड़ता है। भारत के साथ विभिन्न मोर्चों पर हमारे सहयोग को मजबूत करने के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जरिया रहा है।’’

ये भी पढ़े:- Russia Ukraine War: अमेरिका का दावा, रूस ने आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनियों को उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात