हरदोई: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई-लखनऊ नेशनल हाई-वे पर हुए सड़क हादसे में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि कासिमपुर थाने के पाल्हाराई मजरा सुभान खेड़ा निवासी 67 वर्षीय राम सिंह कछौना इलाके के किसी गांव में अपनी रिश्तेदारी …

हरदोई। हरदोई-लखनऊ नेशनल हाई-वे पर हुए सड़क हादसे में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि कासिमपुर थाने के पाल्हाराई मजरा सुभान खेड़ा निवासी 67 वर्षीय राम सिंह कछौना इलाके के किसी गांव में अपनी रिश्तेदारी में गया था।

बुधवार की देर रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच हरदोई-लखनऊ नेशनल हाई-वे पर कछौना थाने के कटियामऊ मोड़ पर उसकी बाइक में किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस-108 से सीएचसी रवाना किया।

लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। कछौना पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया। हादसे की खबर सुनते ही राम सिंह के घर वालों के बीच कोहराम मच गया। उसके तीन बेटियां व दो बेटे हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़: बाइक सवार ने जनसेवा केन्द्र के संचालक को तमंचा दिखाकर की लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार