संभल : प्रशासन का चला अतिक्रमण अभियान, गरजा बुलडोजर, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल /चन्दौसी, अमृत विचार। आखिरकार प्रशासन ने अतिक्रमण की कार्रवाई शुरु कर दी। तहसील से शुरु होकर पहले दिन यह अभियान पावर हाउस तक चला। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों में हडकंप मचा रहा और कुछ लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया। प्रशासन ने इस दौरान किसी की नहीं सुनी वैखौफ होकर …

संभल /चन्दौसी, अमृत विचार। आखिरकार प्रशासन ने अतिक्रमण की कार्रवाई शुरु कर दी। तहसील से शुरु होकर पहले दिन यह अभियान पावर हाउस तक चला। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों में हडकंप मचा रहा और कुछ लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया। प्रशासन ने इस दौरान किसी की नहीं सुनी वैखौफ होकर बुलडोजर चलता रहा।

प्रशासन ने एक सप्ताह पूर्व अतिक्रमण हटाए जाने की घोषणा की थी। लेकिन इस बारे में कोई प्रगति नहीं हुई।अतिक्रमण से परेशान नागरिकों ने इसे प्रशासन की हवा हवाई घोषणा समझा। लेकिन गुरुवार को अचानक अतिक्रमण अभियान शुरु कर दिया गया। तहसील गेट से शुरु हुए अभियान ने अवैध रुप से किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाना शुरु कर दिया।

बुलडोजर अतिक्रमण हटाता हुआ तहसील चौराहे पर पहुंच गया। यहां काफी देर तक कार्रवाई होती रही। सड़क पार करने के बाद अतिक्रमण की कार्रवाई पावर हाउस की ओर की जाने लगी। यहां लोहे का खोखा हटाने के लिए महिला रोते हुए बच्चे के साथ आ गई और अनुरोध किया की उसका खोखा न हटाया जाए। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि अभी हमारे सामने हटाओं वरना हमें इसे हटा देंगे।

खोखे में कीमती सामान रखा था। इस तरह तहसील से पावर हाउस में होता हुआ अतिक्रमण अभियान रेलवे फाटक की सड़क पर जाकर खत्म हुआ। इस दौरान अधिकारियों के अलावा नगरपालिका के कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अभियान तहसील चौराहे से शुरु होकर बदायूं चुंगी की ओर चलेगा।

बिजली विभाग ने कनेक्शन कर खोखे पर लगा दिया मीटर नियमानुसार कनेक्शन तब ही किया जाता है। जब पक्का भवन हो और मकान स्वामी का एड्रेस प्रूफ हो। लेकिन बिजली विभाग नियमों को ताक पर रखकर एक खोखा पर कनेक्शन कर मीटर लगा दिया। यह मामला तब उजागर हुआ जब अतिक्रमण हटाया जा रहा था। बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारी भी देखकर आश्चर्य में पड़ गए। प्रशासनिक अधिकारी भी यह देखकर हतप्रभ रह गए कि खोखे पर ही मीटर लगा दिया गया है। इस दौरान उपखंड अधिकारी भी वहां आ गए उनसे पूछा गया तो कहा की इसकी जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : चाइनीज मांझे से कटी छात्र की गर्दन, घायल

संबंधित समाचार