बरेली: दूसरे दिन भी धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर
अमृत विचार, बरेली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार दूसरे दिन भी धार्मिक स्थलों पर पहुंची और वहां पर लगे हुए लाउडस्पीकरों को उतरवाया। इस दौरान दूसरे दिन भी जिले में किसी ने विरोध नहीं किया। सुबह से लेकर शाम तक शहर से देहात तक पुलिस धार्मिक स्थलों पर जाकर …
अमृत विचार, बरेली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार दूसरे दिन भी धार्मिक स्थलों पर पहुंची और वहां पर लगे हुए लाउडस्पीकरों को उतरवाया। इस दौरान दूसरे दिन भी जिले में किसी ने विरोध नहीं किया। सुबह से लेकर शाम तक शहर से देहात तक पुलिस धार्मिक स्थलों पर जाकर लाउडस्पीकरों को उतरवाती रही।
बुधवार की तरह ही जिला पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए धार्मिक स्थलों पर पहुंचती रही। शाम तक पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक 400 से अधिक लाउडस्पीकरों को उतरवाया और 700 से अधिक धार्मिक स्थलों पर आवाजों को कम कराया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आगे भी इसी तरह का अभियान चलता रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा। हालांकि दूसरे दिन भी किसी ने इसका विरोध नहीं किया और अपने आप ही लाउडस्पीकरों को उतार दिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: एमडीआर मरीजों को अब नहीं लगेगा इंजेक्शन
