बहराइच: एसडीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण, बेहतर व्यवस्था के दिये निर्देश
बहराइच। जिले के मोतीपुर तहसील के एसडीएम ने गुरुवार शाम को सेमरहना में बने गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। साथ उन्होंने ने गौशाला की और बेहतरीन व्यवस्था करने के लिए संबंधित लोगों को निर्देश दिए। गौशाला में साफ-सफाई से लेकर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर ग्राम प्रधान की सराहना की। मोतीपुर …
बहराइच। जिले के मोतीपुर तहसील के एसडीएम ने गुरुवार शाम को सेमरहना में बने गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। साथ उन्होंने ने गौशाला की और बेहतरीन व्यवस्था करने के लिए संबंधित लोगों को निर्देश दिए। गौशाला में साफ-सफाई से लेकर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर ग्राम प्रधान की सराहना की।
मोतीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सेमरहना में बने वृहद गौ संरक्षण केंद्र पर उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था पर हर्ष जताया। उन्होंने बताया कि बहुत ही कम समय में इस गौशाला में काफी सुधार हुआ है जिस तरीके से बिना समय गौशाला का उद्घाटन हुआ था चारे की बहुत बड़ी समस्या थी। उस की अपेक्षा बहुत ही बढ़िया ढंग से गौशाला का संचालन हो रहा है।
उपजिलाधिकारी ने गौशाला के बगल में की गई सब्जी की खेती के बारे में किसान से रूबरू होकर फसल की बुवाई से लेकर तैयार होने तक के बारे में जानकारी ली और प्राकृतिक खेती करने के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने यह भी बताया कि समय आने पर गौशाला में पेड़ पौधे लगाया जाएगा जिससे गायों को रहने में कोई समस्या नहीं होंगी ।
मौके पर केयरटेकर मुन्नी देवी, गीता देवी, फुल केसरी देवी, गुरनाम सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रदेव सिंह, ग्रामीण तरसेम सिंह, शिव आधार, प्रधान प्रतिनिधि राम ध्यान कुशवाहा, क्षेत्रीय लेखपाल मुकेश कुमार यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी संतोष कुमार चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: हिंदू युवा वाहिनी के गौशाला का हुआ उद्घाटन, पदाधिकारी रहे मौजूद
