बहराइच: शादी में शामिल होने जा रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, सीएचसी में भर्ती
बहराइच। ककरहा रेंज के ग्राम धर्मपुर बेझा निवासी एक ग्रामीण गुरुवार रात को गांव में विवाह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते पर पहुंचते ही तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। ग्रामीण को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांव में तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। दो दिन …
बहराइच। ककरहा रेंज के ग्राम धर्मपुर बेझा निवासी एक ग्रामीण गुरुवार रात को गांव में विवाह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते पर पहुंचते ही तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। ग्रामीण को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांव में तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। दो दिन पूर्व ही कठौतिया गांव में तेंदुए ने 13 लोगों पर हमला किया था। इसके बाद मानव वन्यजीव संघर्ष में तेंदुए को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला था।
गुरुवार रात को ककरहा रेंज के गोकुलपुर बीट क्षेत्र के धर्मपुर बेझा गांव निवासी रामकुमार (40) गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। गांव के बाहर पहुंचते ही झाड़ियों से निकल कर आए तेंदुए ने रात नौ बजे ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीण ने संघर्ष करते हुए शोर मचाया।
इस पर तेंदुआ जंगल में चला गया। राम कुमार को पीएचसी सेमरी घटही ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर सीएचसी मोती पुर रेफर कर दिया गया। अधीक्षक डॉक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि इलाज के बाद ग्रामीण के सेहत में सुधार है।
