CM योगी ने जनता को दिया बड़ा तोहफा, अब एक साथ दो बड़ी समस्याओं से मिलेगी छुट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी ने सूबे के आम जनों को एक साथ 2 बड़े तोहफे दिये हैं। दरअसल अब यूपी की जनता को एक साथ 2 बड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। दरअसल, यूपी परिवहन निगम ने अब नई व्यवस्था लागू कर दी जिसमें अब यात्रियों को 48 घंटे में टिकट का रिफंड मिल जाया करेगा, जबकि …

लखनऊ। सीएम योगी ने सूबे के आम जनों को एक साथ 2 बड़े तोहफे दिये हैं। दरअसल अब यूपी की जनता को एक साथ 2 बड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। दरअसल, यूपी परिवहन निगम ने अब नई व्यवस्था लागू कर दी जिसमें अब यात्रियों को 48 घंटे में टिकट का रिफंड मिल जाया करेगा, जबकि पहले इस प्रक्रिया में बहुत लंबा समय लगता था जिससे लोग बेहद परेशान होते थे।

वहीं अब उत्तर प्रदेश में 1 मई से ई-पेंशन पोर्टल शुरू होने जा रहा है। पोर्टल के शुरू होने के बाद रिटायर कर्मियों को पेंशन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही रिटायरमेंट के 3 दिन के अंदर कर्मियों को उनका पैसा मिल जाएगा ।

पहले रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को सरकारी दफ्तरों के कई महीने तक चक्कर लगाने पड़ते थे तब जाकर उनकी रकम उनके खातों में आती थी, कई बार तो रिश्वत या जुगाड़ का सहारा लेकर ही ये काम हो पाते थे लेकिन अब पोर्टल के जरिए भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी और कर्मचारियों को तत्काल पैसा भी मिलेगा।

पढ़ें- इटावा सफारी पार्क में हिरणों की मौत को गंभीरता से ले योगी सरकार : अखिलेश यादव

 

संबंधित समाचार