मुरादाबाद : जीआरपी ने पकड़े 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश, भेजा जेल
मुरादाबाद,अमृत विचार। जीआरपी ने दस अप्रैल की रात ट्रेन में हुई लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों पर रासुक की कार्रवाई भी की जाएगी। गोविंद नगर आउटर पर 10 अप्रैल की रात बदमाशों ने एक घंट के अंतर से दो ट्रेनों में लूट की थी। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। जीआरपी ने दस अप्रैल की रात ट्रेन में हुई लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों पर रासुक की कार्रवाई भी की जाएगी। गोविंद नगर आउटर पर 10 अप्रैल की रात बदमाशों ने एक घंट के अंतर से दो ट्रेनों में लूट की थी।
घटना के बाद आईजी जीआरपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। लापरवाही मिलने पर जीआरपी के दो व आरपीएफ के दो सिपाहियों को निलंबित किया गया था। पांच दिन बाद जीआरपी ने इस घटना में शामिल दो बदमाशों को जेल भेजा था, जबकि दो आरोपी फरार थे। फरार बदमाश अमित व अभिषेक पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। गुरुवार देर रात जीआरपी ने कटघर यार्ड से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल भी हो गया।
एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि दोनों बदमाशों पहले भी कई बार ट्रेनों व घरों में लूट व चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है। अमित व अभिषेक काफी समय से जेल में बंद थे। अप्रैल में ही जेल से बाहर आए थे। इसके दो दिन बाद ही दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोविंद नगर आउटर के पास दो ट्रेनों में लूटपाट की थी। जीआरपी ने दोनों बदमाशों से नौ मोबाइल, दो हजार छह सौ रुपए, एक चेन, दो अंगूठी, एक तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अमरोहा गेट पर दुकानदार का सिर फोड़ा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
