बहराइच: महिला की जमीन पर हिस्ट्रीशीटर करवा रहा था अवैध निर्माण, पीड़िता ने दिया सीओ को पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी महिला की जमीन पर एक हिस्ट्रीशीटर निर्माण करवा रहा था। महिला की शिकायत पर जिलाधिकारी ने निर्माण रुकवा दिया। इससे नाराज हिस्ट्रीशीटर ने घर पहुंचकर महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र देकर …

बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी महिला की जमीन पर एक हिस्ट्रीशीटर निर्माण करवा रहा था। महिला की शिकायत पर जिलाधिकारी ने निर्माण रुकवा दिया। इससे नाराज हिस्ट्रीशीटर ने घर पहुंचकर महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है।

जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी सुशीला देवी बेवा राम निवास की जमीन का बैनामा बड़े पुत्र विकलांग दीपचंद से दयाराम उर्फ हन्नी ने धोखे से करा लिया।

दयाराम हिस्ट्रीशीटर है, उसके विरुद्ध 14 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। लेकिन बैनामा जमीन के अलावा भी अन्य बच्चों की जमीन पर भी हिष्ट्रीशीटर निर्माण करवा रहा था। इसकी शिकायत महिला ने जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने एसडीएम नानपारा और मटेरा पुलिस से निर्माण रुकवाया।

इससे दयाराम काफी नाराज हो गया। उसने गुरुवार रात महिला के घर पहुंचकर सुशीला देवी और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बाहर निकलने पर पिटाई करने की धमकी दी। परेशान महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव को पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है।

पढ़ें- रामपुर: गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हिस्ट्रीशीटर ने किया हमला, पांच नामजद समेत दस अज्ञात पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार