रायबरेली: ससुराल गया युवक आग से झुलसा, जिला अस्पताल रेफर
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के किशुनी सरायं मजरे गोकना गांव में ससुराल आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया,जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जगतपुर थाना क्षेत्र के कोड़िया मजरे सिद्धदौर गाँव निवासी भगवानदीन 28 साल बेटा रामेश्वर गुरुवार की शाम अपनी ससुराल किशुनी सरायं गांव आया हुआ …
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के किशुनी सरायं मजरे गोकना गांव में ससुराल आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया,जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जगतपुर थाना क्षेत्र के कोड़िया मजरे सिद्धदौर गाँव निवासी भगवानदीन 28 साल बेटा रामेश्वर गुरुवार की शाम अपनी ससुराल किशुनी सरायं गांव आया हुआ था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसके शरीर में आग लग गई और वो धू धू कर जलने लगा।
जिसकी चपेट में आकर एक छप्पर व उसके नीचे रखा कुछ अनाज भी जलकर खाक हो गया है। आस पास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी भेजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
यह भी पढ़ें-बहराइच: गीजर में पाइप लगाते समय लगी आग, झुलसा युवक
