गौतम बुद्ध नगर: सघन चेकिंग अभियान जारी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर होगी कार्रवाई
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च कर रहे हैं। चेकिंग अभियान के तहत रात में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च कर रहे हैं। चेकिंग अभियान के तहत रात में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 5 दर्जन से ज़्यादा लोगो के खिलाफ कार्रवाई की गई।
आपको बतादें कि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के दिए आदेश के बाद से नोएडा में पुलिस का विशेष अभियान जारी है। जिसके तहत तीनों जोन में डीसीपी, एडिशनल डीसीपी व अन्य पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च कर रहे हैं। देर रात पुलिस के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 63 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इन सभी लोगों के खिलाफ धारा 290 के तहत कार्रवाई हुई है। सभी को आगे से कभी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की हिदायत दी गई।
विशेष अभियान के तहत किया गया चेक
जिले में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 2199 संदिग्ध लोगों को चेक किया गया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ यह चेकिंग अभियान चलाया। और साथ ही साथ बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध लोगों को चेक किया।
और बढ़ते कोरोना केस को लेकर पुलिस ने सभी को जागरूक किया और मास्क लगाने की हिदायत भी दी। पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रही है। पुलिस की अपील के बाद भी लापरवाही बरत रहे लोगों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है और उनके चालान भी काट रही है।
यह भी पढ़ें-हरदोई: पुलिस ने नेशनल हाइवे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप
