अयोध्या: भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का हुआ बखान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रानोपाली उदासीन आश्रम में चल रहे भाजपा महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा की गई। पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने सरकार की अंत्योदय योजना के बारे में बताया। कहा कोविड के दौरान गरीबों की हर जरुरतों को पूरा करने की जिम्मा …

अयोध्या। रानोपाली उदासीन आश्रम में चल रहे भाजपा महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा की गई। पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने सरकार की अंत्योदय योजना के बारे में बताया। कहा कोविड के दौरान गरीबों की हर जरुरतों को पूरा करने की जिम्मा सरकार ने उठा रखा था। शिक्षा की गुणवक्ता को बेहतर करने का प्रयास किया गया।

महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती शक्ति और आतंकवाद को लेकर सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की सराहना आज दुनिया भर में हो रही है। हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम मीडिया व सोशल मीडिया है।

प्रदेश संयोजक पुष्कर मिश्रा ने  कहा राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को  प्रत्येक कार्यकर्ता आत्मसात करे। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने कृत्यों से समाज को दिशा दिखानी चाहिए। स्वयं में बदलाव लाकर हम समाज में परिवर्तन की अपेक्षा कर सकते है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी सम्बोधन दिया। प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष बांके मणि त्रिपाठी, महामंत्री शैलेंद्र कोरी, राकेश मणि त्रिपाठी, तिलकराम मौर्य व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें- अमेठी: सरकार की योजनाओं का जनता के बीच प्रचार करना जरूरी- प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव