हरदोई: डोर टू डोर कैंपेन करके लोगों को शिक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक
हरदोई। हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए डोर-टू-डोर जा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ‘शिक्षा बहुत जरूरी, वरना जिंदगी अधूरी’ की थीम पर बावन के बीईओ आईपी सिंह घर-घर पहुंच कर नामांकन बढ़ाने में जुटे हैं। बीईओ आईपी सिंह ने शुक्रवार को नेवादा चौंगवां में एआरपी अभिषेक तिवारी के …
हरदोई। हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए डोर-टू-डोर जा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ‘शिक्षा बहुत जरूरी, वरना जिंदगी अधूरी’ की थीम पर बावन के बीईओ आईपी सिंह घर-घर पहुंच कर नामांकन बढ़ाने में जुटे हैं।
बीईओ आईपी सिंह ने शुक्रवार को नेवादा चौंगवां में एआरपी अभिषेक तिवारी के अलावा प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल नेवादा गर्थना के शिक्षक नीरज मिश्र, सुमित सिंह, नर्मदा सिंह,जय कुमार, शिक्षिका किशोरी देवी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथिलेश कुमारी के साथ लोगों से सम्पर्क किया।
बीईओ आईपी सिंह ने कहा कि हर एक की ज़िम्मेदारी है कि बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाएं। उन्होंने नामांकन बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही शिक्षक और शिक्षिकाओं से से कहा कि इस कार्य में सभी का सहयोग बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़े:- बहराइच: संवाद परियोजना के तहत जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक
