हरदोई: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ‘बाप नंबरी तो बेटा 10 नंबरी’ बिल्कुल इसी तरह मझिला पुलिस ने बाप-बेटे को गैर कानूनी काम को अंजाम देते दबोच लिया। साथ ही उनके दो मददगारों को भी गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध रायफल, अध-बने तमंचे, गैस सिलेंडर और असलहे बनाने के औजार भी बरामद किए हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने …

हरदोई। ‘बाप नंबरी तो बेटा 10 नंबरी’ बिल्कुल इसी तरह मझिला पुलिस ने बाप-बेटे को गैर कानूनी काम को अंजाम देते दबोच लिया। साथ ही उनके दो मददगारों को भी गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध रायफल, अध-बने तमंचे, गैस सिलेंडर और असलहे बनाने के औजार भी बरामद किए हैं।

एसपी राजेश द्विवेदी ने इसका खुलासा करते हुए बताया है कि मझिला पुलिस उनके और एएसपी पश्चिमी व सीओ शाहाबाद के निर्देश पर छापामार कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उलनापुर ईंट-भट्टे के पीछे रमेश के खेत में पड़ी झोपड़ी से नाजायज असलहों के साथ चार शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में उलनापुर का ही रमेश यादव पुत्र हरीशचंद्र,उसका बेटा धीर सिंह उर्फ धीरेन्द्र, लोनार थाने के ठेहापुर के बृजेश पुत्र केदारनाथ और पुनीत पुत्र हरिदास शामिल हैं।

एसपी के मुताबिक इनके कब्जे से एक रायफल, आठ तमंचे, अधबने तमंचे, गैस सिलेंडर और असलहे बनाने के औज़ार भी बरामद किए गए हैं। इस छापामारी में मझिला के एसएचओ छोटे लाल, एसआई कमरुद्दीन खां, बृजेश द्विवेदी, हेड कांस्टेबिल मनीष मिश्रा, कांस्टेबिल करुणेश वर्मा, अभिन्न चौधरी, मुकुल पवार मनीष पटेल व प्रदीप राय शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार