हल्द्वानी: शराब पीकर बीवी से झगड़ा, जहर खाकर जान दी
हल्द्वानी, अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच शराब विवाद की वजह बन गई। इसी बात को लेकर गुरुवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संजय नगर बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच शराब विवाद की वजह बन गई। इसी बात को लेकर गुरुवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संजय नगर बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी चंदन सिंह कोरंगा (40) शराब का आदी बताया जाता है। परिजनों की मानें तो गुरुवार रात चंदन शराब के नशे में घर पहुंचा और इसको लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया।
पत्नी के जवाब से नाराज चंदन ने जहर खा लिया और उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर चंदन को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां गुरुवार रात ही चंदन की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
