संभल : नशे में पेड़ से लटककर की आत्महत्या, पिता ने लगा हत्या का आरोप
असमोली, अमृत विचार। शराब के नशे में युवक ने आम के बाग में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर जीवन का अंत कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतारकर वहां मौजूद लोग से पूछताछ के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने मौके पर पहुंचे मृतक के …
असमोली, अमृत विचार। शराब के नशे में युवक ने आम के बाग में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर जीवन का अंत कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतारकर वहां मौजूद लोग से पूछताछ के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने साथ में काम करने वाले दो लोगों पर हत्या को आरोप लगाया। पुलिसकर्मियों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मृतक के पिता की तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगा दर्ज होगा मुकदमा।
असमोली गांव निवासी 25 वर्षीय दीशु पुत्र महेंद्र सिंह एफसीआई के गोदाम पर पल्लेदारी का काम करता था। दीशु ने शराब के नशे में पास के आम के बाग में लगे पेड़ से रस्सी का फंदा बना फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। देखते देखते ही वहां से गुजरने वालों की मौके पर भीड़ लग गई और भीड़ में से ही किसी ने असमोली पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के बराबर में एफसीआई के गोदाम में जाकर पूछताछ की और मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दीशु के साथ काम करने वालों से झगड़े का जिक्र करते हुए हत्या का आरोप लगाया और हंगामा किया। वहां मौजूद पुलिस ने परिजनों को किसी तरह शांतकर उनसे मामले की जानकारी की। पिता ने बताया की दीशु की तीन साल पहले शादी हुई थी।
दो साल बाद दीशु की शराब की आदत से तंग आकर पत्नी भी छोड़कर चली गई थी। उसके बाद से दीशु की शराब पीने की आदत और बढ़ गई। जिससे दीशु अधिकांश शराब के नशे में रहने लगा। शुक्रवार को दीशु सुबह 07 बजे घर से निकला और दोपहर एक बजे जब आया तो पिता ने पूछा कहां से आया है, इस बात पर दीशु ने साथ काम करने वालों दो लोगों के साथ झगड़ा होने की बात कहने लगा।
कुछ देर बाद फोन आया और दीशु घर से चला गया था। पिता से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता के द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा लिखने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पिता महेंद्र का कहना है कि दीशु की हत्या की गई है।
पेड़ से लटके शव की सूचना मिली थी । मौके पर जाकर जानकारी की है। मृतक के पिता का कहना कि बेटे की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर और दी गई तहरीर के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत गोयल, प्रभारी निरीक्षक थाना असमोली
