बरेली: सुबह के वक्त चोरों ने सिविल लाइंस स्थित शोरूम के तोड़े ताले, 2.25 लाख रुपये चुराए
अमृत विचार, बरेली। लोगों के मॉर्निंग वॉक पर जाने के समय पर चोरों ने सिविल लाइंस स्थित एक शोरूम के ताले तोड़कर गल्ले में रखे 2.25 लाख रुपये चुरा लिए। इसके साथ ही चोरों ने शोरूम के अंदर सामान में तोड़फोड़ भी की। चोरी की सूचना पर पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम मौके …
अमृत विचार, बरेली। लोगों के मॉर्निंग वॉक पर जाने के समय पर चोरों ने सिविल लाइंस स्थित एक शोरूम के ताले तोड़कर गल्ले में रखे 2.25 लाख रुपये चुरा लिए। इसके साथ ही चोरों ने शोरूम के अंदर सामान में तोड़फोड़ भी की। चोरी की सूचना पर पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
प्रेमनगर के रहने वाले हरीश अरोरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष हैं। उनके भाई इंदीवर अरोरा की मिशन मार्केट के सामने इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। शुक्रवार की सुबह चोरों ने उनके शोरूम के ताले तोड़कर गल्ले में रखी 2.25 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब आस-पास के लोगों ने जब इसकी सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकान में रखे सामान के साथ भी तोड़फोड़ की गई थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि गुरुवार को मार्केट बंद होने के कारण सीसीटीवी शुक्रवार सुबह 4 बजे के लगभग अपने आप बंद हो गए थे। तब तक कोई भी चोर वहां पर जाता हुआ नहीं दिख रहा है। इससे जाहिर होता है कि चोरों ने सुबह चार से 5 बजे के बीच में शोरूम को निशाना बनाते हुए घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची फील्ड युनिट की टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य संकलन किए हैं। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर सौंपी है।
रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी-
सिविल लाइंस की चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। आस-पास के अन्य सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: बीडीए ने मानवता पर छह लोगों को दिए 50 वर्ग मीटर के भूखंड
