लखनऊ: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अवैध संबंध के शक में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी को बांका से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार देर शाम अलीगंज थानांतर्गत सेक्टर-जे की है। पुलिस ने पति राजकुमार (31) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी उत्तरी शिवासिम्पी चन्नप्पा …

लखनऊ। अवैध संबंध के शक में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी को बांका से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार देर शाम अलीगंज थानांतर्गत सेक्टर-जे की है। पुलिस ने पति राजकुमार (31) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी उत्तरी शिवासिम्पी चन्नप्पा ने बताया कि पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार रिंकी (28) और उसके पति राजकुमार की लगभग चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

रिंकी घरों में झाड़ू-पोंछा करने का काम करती थी और राजकुमार दैनिक मजदूरी करता है। राजकुमार को शक था कि रिंकी का किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका था। शुक्रवार शाम शराब के नशे में विवाद हुआ।

इसी बीच राजकुमार ने बांका से रिंकी के सिर पर वार कर दिया। मौके पर ही रिंकी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर से कुछ दूरी पर ही राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:-संभल : नशे में पेड़ से लटककर की आत्महत्या, पिता ने लगा हत्या का आरोप

संबंधित समाचार