संभल : मुरादाबाद जेल में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। चंदौसी कोतवाली इलाके में विगत दिनों नशे की हालत में निर्वस्त्र अवस्था में विशेष समुदाय के घर में घुसने के मामले में मुरादाबाद जेल में बंद युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस कार्रवाई के बाद शुक्रवार शाम को युवक का शव …

संभल,अमृत विचार। चंदौसी कोतवाली इलाके में विगत दिनों नशे की हालत में निर्वस्त्र अवस्था में विशेष समुदाय के घर में घुसने के मामले में मुरादाबाद जेल में बंद युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस कार्रवाई के बाद शुक्रवार शाम को युवक का शव चंदौसी स्थित उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। एहतियात के तौर पर मृतक के घर और आसपास इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों ने विशेष समुदाय के द्वारा युवक को पीटने और इलाज न मिलने के अभाव में मौत होने का आरोप लगाया है।

चंदौसी के मोहल्ला राज निवासी होरीलाल पुत्र मिस्त्रीलाल बीते दिनों नशे की हालत में निर्वस्त्र अवस्था में विशेष समुदाय के घर के कमरे में घुस गया था। इसकी जानकारी मकान स्वामी हो हुई तो उन्होंने युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा। इसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने शांतिभंग में युवक का चालान कर दिया। शुक्रवार को युवक की मुरादाबाद जिला कारागार में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों को युवक की मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया।

पुलिस कार्रवाई के बाद शाम को युवक का शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर विशेष वर्ग के लोगों द्वारा पीटने के बाद जेल भिजवाने और जेल में इलाज न मिलने की वजह से मौत होने का आरोप लगाया। परिजन आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट लिखाने के लिए हंगामा करते रहे। इधर मामला दो समुदाय के लोगों की बीच का होने की वजह से पुलिस सतर्क हो गई। मृतक के घर के आसपास पुलिस की सुरक्षा लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें : संभल : नशे में पेड़ से लटककर की आत्महत्या, पिता ने लगा हत्या का आरोप

संबंधित समाचार