योगी सरकार ने लिया एक्शन, आगरा के BSA समेत कई अधिकारी हुए निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी ने नगर विकास विभाग के सात अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें प्रयागराज के सहायक नगर आयुक्त राज कुमार गुप्ता (तत्कालीन अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, संभल) को निलंबित कर दिया गया है। राज कुमार गुप्ता पर संभल में रहने के दौरान वाहनों के क्रय, पंजीयन में अनियमित भुगतान का आरोप …

लखनऊ। सीएम योगी ने नगर विकास विभाग के सात अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें प्रयागराज के सहायक नगर आयुक्त राज कुमार गुप्ता (तत्कालीन अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, संभल) को निलंबित कर दिया गया है।

राज कुमार गुप्ता पर संभल में रहने के दौरान वाहनों के क्रय, पंजीयन में अनियमित भुगतान का आरोप है। इसके अलावा छह अन्य नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें चार्जशीट दी गयी है। आगरा के बीएसए सतीश कुमार निलंबित कर दिए गए हैं। उन्होंने हमीरपुर में तैनाती के दौरान शासन स्तर पर स्थानांतरण, पदस्थापन, सम्बद्धीकरण पर रोक होने के बाद भी नियमविरुद्ध विद्यालय व ब्लॉक परिवर्तन किया।

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया लेकिन सतीश कुमार ने बिना चयन समिति के अनुमोदन के कुछ शिक्षकों का स्कूल या ब्लॉक बदल दिया। बस्ती जिले के एक आबकारी निरीक्षक को निलंबति कर दिया गया है क्योंकि शराब और बीयर की दुकानों पर अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक दाम वसूल किए जाने की शिकायतों पर यह कार्रवाई हुई है।

आबकारी आयुक्त सेंथिल पाण्डियन सी ने यह कार्रवाई की है। जालौन की नगर पंचायत कदौरा के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह पर एनजीटी के कामकाज और कान्हा गौशाला प्रबंधन में लापरवाही बरतने का आरोप है। अलीगढ़ की जलाली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राज कुमार पर भी बारातशाला में नवीनीकरण में अनियमितता का आरोप है।

हमीरपुर की गोहान नगर पालिका परिषद की अधिकारी दीपालिका यादव पर औरैया में कार्यकाल के दौरान अनियमिताओं का आरोप है। बरेली जिले की नगर पंचायत धौर टाण्डा के अधिशासी अधिकारी देवेन्द्र प्रताप गौतम पर निर्माण कार्यों में खराब गुणवत्ता की शिकायत है।

पढ़ें- डेढ़ साल से गैरहाजिर चल रहे जौनपुर जिला अस्पताल के दो डॉक्टर निलंबित

संबंधित समाचार