बस्ती: कपड़ा कारोबारी के बेटे को पुलिस ने कराया मुक्त, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती।  कपड़ा व्‍यवसायी अशोक कसौधन के 12 साल के बेटे अखंड कसौधन के अपहरण में बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक हफ्ते में अखंड को सकुशल बरामद कर लिया। अखंड का बस्ती के रुधौली कस्बे से 23 अप्रैल को अपहरण हुआ था। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों अपहरणकर्ता रिश्ते में सगे …

बस्ती।  कपड़ा व्‍यवसायी अशोक कसौधन के 12 साल के बेटे अखंड कसौधन के अपहरण में बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक हफ्ते में अखंड को सकुशल बरामद कर लिया। अखंड का बस्ती के रुधौली कस्बे से 23 अप्रैल को अपहरण हुआ था। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों अपहरणकर्ता रिश्ते में सगे भाई हैं।

अपहरणकर्ता ने अखंड के पिता से 50 लाख की फिरौती मांगी थी। हालांकि पुलिस ने सहजनवां नगर पंचायत के शिवपुरी कालोनी स्थित एक मकान पर दबिश देकर किडनैपर्स के चंगुल से अखंड को सकुशल मुक्‍त करा लिया। पुलिस ने इस मामले में सूरज सिंह और आदित्य सिंह नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ चल रही है।

पढ़ें- बाराबंकी: तिलक समारोह के दौरान 11 वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों ने अपहरणकर्ता को पकड़ा

संबंधित समाचार