रायबरेली: एकतरफा प्यार में मनचले ने छात्रा से की छेड़छाड़, मां ने पकड़कर सड़क पर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। छात्रा से एकतरफा प्यार में एक युवक ने सारी हदें पार कर दी। जिससे परेशान होकर छात्रा की मां ने शनिवार को ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि शोहदे के होश ठिकाने लग गए है। मामला गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के देदौर की है। यहां की रहने वाली एक छात्रा के पीछे एक शोहदा पड़ गया …

रायबरेली। छात्रा से एकतरफा प्यार में एक युवक ने सारी हदें पार कर दी। जिससे परेशान होकर छात्रा की मां ने शनिवार को ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि शोहदे के होश ठिकाने लग गए है।

मामला गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के देदौर की है। यहां की रहने वाली एक छात्रा के पीछे एक शोहदा पड़ गया था। छात्रा से एकतरफा प्यार में पागल युवक रोज छात्रा के समानांतर साइकिल लगाकर उसे परेशान करता था। यही नहीं छात्रा के भाई को फोन करके खुद को उसका बहनोई कहता था। शोहदे की इस हरकत से पूरा परिवार परेशान था।

इस परेशानी से आजिज आकर छात्रा की मां ने शनिवार को रौद्र रूप धारण किया शोहदे पर भरे चौराहे पर टूट पड़ी। महिला ने चौराहा पर शोहदे को जमकर पीटा। महिला के क्रोध का आलम यह था कि आसपास मौजूद लोगों ने इतना साहस नहीं हो रहा था कि बीच बचाव करते। परिणाम स्वरूप महिला ने उसकी इतनी पिटाई की कि महिला थककर पस्त हो गई। इस दौरान चौराहा पर तमाशबीनों की भीड़ लग चुकी थी।

पढ़ें- लखनऊ: अब मेट्रो में सफर नहीं कर सकेगा छेड़छाड़ का आरोपी

संबंधित समाचार