अयोध्या: सरयू में डूब रहे युवक को SDRF की टीम ने बचाया, लगातार हो रही हैं घटनाएं
अयोध्या। सरयू नदी में बीते एक पखवारे से नहाते वक्त डूबने की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। हालांकि इन घटनाओं में जल पुलिस व एनडीआरएफ ने डूबने वालों को बचाने का भी काम किया है। शनिवार को भी ऐसी ही घटना सामने आई जिसमें एक बीस वर्षीय युवक को डूबने से बचा लिया गया है। …
अयोध्या। सरयू नदी में बीते एक पखवारे से नहाते वक्त डूबने की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। हालांकि इन घटनाओं में जल पुलिस व एनडीआरएफ ने डूबने वालों को बचाने का भी काम किया है। शनिवार को भी ऐसी ही घटना सामने आई जिसमें एक बीस वर्षीय युवक को डूबने से बचा लिया गया है।
शनिवार को सरयू नदी में डूब रहे 20 वर्षीय युवक को एसडीआरएफ की टीम ने नाविकों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। बताया जाता है कि नहाते वक्त गहरे पानी जाने से युवक डूबने लगा था। बचाए गए युवक की पहचान प्रदीप कुमार के रुप में हुई है। वह अयोध्या का ही रहने वाला है। एनडीआरएफ टीम के जवानों और स्थानीय नाविक कुलदीप माझी और अमित माझी ने यह सराहनीय कार्य किया।
बता दें कि शुक्रवार को भी मुंबई से आए एक पिता पुत्र गहरे पानी में जाने की वजह से लगे डूबने लगे थे जिन्हें बचा लिया गया था। इससे पहले भी चार लोगों को डूबने से बचाया जा चुका है। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया इधर घटनाएं बढ़ी है। इसके लिए यह देखा जा रहा है नदी के किन स्थानों पर ऐसी गहराई है जहां डूबने का खतरा है।
