पीलीभीत: पहले प्रेमिका के भाई को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। इंटरमीडिएट के छात्र ने कथित प्रेमिका के घर पहुंचकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। पहले प्रेमिका और उसकी मां से मारपीट की। फिर बचाने आए उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका के मकान से 20 मीटर दूर पहुंचकर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एसपी …

पीलीभीत, अमृत विचार। इंटरमीडिएट के छात्र ने कथित प्रेमिका के घर पहुंचकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। पहले प्रेमिका और उसकी मां से मारपीट की। फिर बचाने आए उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका के मकान से 20 मीटर दूर पहुंचकर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एसपी समेत कई अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। दोनों के शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी रिंकू गंगवार (19) पुत्र जमुना प्रसाद नवोदय विद्यालय बरेली में इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके परिजन के अनुसार उसका प्रेम प्रसंग अमरिया क्षेत्र की एक युवती से था। मगर, बीते कुछ दिनों से शादी से इनकार किए जाने से विवाद चल रहा था। हालांकि लड़की पक्ष प्रेम प्रसंग की बात से इनकार कर गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रिंकू अकेला कथित प्रेमिका के घर पहुंचा।

आरोप है कि वह बांका और तमंचा लेकर आया था। घरेलू कामकाज कर रही प्रेमिका और उसकी मां से मारपीट करने लगा। दोनों को बांका मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर कथित प्रेमिका का 28 वर्षीय भाई मौके पर पहुंचा और विरोध किया। इस पर रिंकू ने तमंचे से सीने पर गोली मारकर भाई की जान ले ली।

गोली चलाने के बाद वह दौड़ता हुआ मकान से 20 मीटर दूर पहुंचा और खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर एसपी दिनेश कुमार, सीओ सदर लल्लन सिंह इंस्पेक्टर केके वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। इसके बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत

 

संबंधित समाचार