गोरखपुर: 11 साल के बच्चे के जज्बे को सलाम, दिल में छेद होने के बाद भी नहीं छूटा एक भी रोजा
गोरखपुर। रोजेदार तेज धूप और शिद्दत की गर्मी में करीब साढ़े चौदह घंटे का लंबा का रोजा रख अल्लाह की इबादत में लगे हुए हैं। नौजवान और बुजुर्ग जहां रमजान का रोजा रख रहे हैं वहीं बच्चे भी पीछे नहीं हैं। महानगर के तकिया कवलदह के रहने वाले रमज़ान व जैनब के 11 साल की …
गोरखपुर। रोजेदार तेज धूप और शिद्दत की गर्मी में करीब साढ़े चौदह घंटे का लंबा का रोजा रख अल्लाह की इबादत में लगे हुए हैं। नौजवान और बुजुर्ग जहां रमजान का रोजा रख रहे हैं वहीं बच्चे भी पीछे नहीं हैं।
महानगर के तकिया कवलदह के रहने वाले रमज़ान व जैनब के 11 साल की बेटे मोहम्मद नौशाद ने तो कमाल ही कर दिया। नौशाद ने अभी तक रमज़ान का एक भी रोजा नहीं छोड़ा है। मस्जिद में फर्ज नमाज भी अदा कर रहे हैं, जबकि नौशाद दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
डॉक्टर ने उनके दिल में छेद बताया है। उसके बावजूद कक्षा तीन में पढ़ने वाले नौशाद के हौसले में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मोहल्ले वाले भी नौशाद की हौसला अफजाई कर रहे हैं। नौशाद रोजा रखकर नमाज तो अदा कर ही रहे हैं वहीं एतिकाफ में बैठे रोज़ेदारों की खिदमत भी कर रहे हैं। नौशाद बहुत अच्छी नात भी पढ़ते हैं। जहां रोज़ा रखने में बड़े बड़ों के पसीने छूट जा रहे हैं वहीं यह नन्हा रोज़ेदार लोगों के लिए मिसाल बना हुआ।
मोहल्ले के रोजेदार भी नौशाद के लिए दुआ कर रहे हैं। गंभीर दिल की बीमारी व इलाज का लंबा खर्च होने के बावजूद भी नौशाद की इबादत व अकीदत में कोई कमी नहीं है। ईद के दिन सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह में नौशाद को सम्मानित किया जाएगा।
पढ़ें- हल्द्वानी: अलविदा-अलविदा माहे रमजान अलविदा: अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर
