अयोध्या: पुलिस के हत्थे चढ़े दो गांजा तस्कर, मादक पदार्थ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। असम और बिहार तक मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मुरादाबाद निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ और रौनाही पुलिस के संयुक्त अभियान में इन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से कड़ी पूछताछ कर इनके पूरे नेटवर्क की जानकारी हासिल की जा रही है। आरोपियों से एक कंटेनर से …

अयोध्या। असम और बिहार तक मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मुरादाबाद निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ और रौनाही पुलिस के संयुक्त अभियान में इन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से कड़ी पूछताछ कर इनके पूरे नेटवर्क की जानकारी हासिल की जा रही है। आरोपियों से एक कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय की ओर से दिए गए निर्देश के तहत चल रहे अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही के पर्यवेक्षण में शनिवार को तहसीनपुर टोल प्लाजा एसटीएफ व पुलिस चेकिंग में जुटी थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम लखौरी के निकट कुछ संदिग्ध खड़े हुए हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। संदेह होने पर तलाशी ली तो दोनों के पास से 169 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी तस्करों मो जिशान व फरमान ग्राम आजाद नगर एमडीए कालोनी सम्भल रोड थाना मझौला व मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

कड़ाई से पूछताछ पर आरोपियों ने बताया वे लोग असाम व कूच बिहार से अवैध गांजा आदि मादक पदार्थ की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में आपूर्ति करते हैं। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें-आगरा : व्यापारी से रिश्वत मांगी, तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार