मुरादाबाद : पिता से मिलने आई बहन का भाई ने ईंट से फोड़ा सिर, बचाने आई दूसरी बहन को भी पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पिता से मिलने आईं बहनों पर भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई दूसरी बहन को भी धुन डाला। घायल ने पुलिस में तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पिता से मिलने आईं बहनों पर भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई दूसरी बहन को भी धुन डाला। घायल ने पुलिस में तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर हरथला निवासी यासीन की पत्नी की मौत हो चुकी है। उनकी दो बेटी ओर एक बेटा हैं। आरोप है कि जब भी बेटियां पिता से मिलने के लिए मायके आती हैं तो उनका भाई विरोध करते हुए मारपीट करता है। यासीन की बड़ी बेटी सायमीन का निकाह बिजनौर के नूरपुर में हुआ है, जबकि छोटी बेटी नाजिया का निकाह चक्कर की मिलक में हुआ है। सायमीन ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इसके चलते वह करीब ढाई माह से पिता के घर पर रहती है।

शनिवार को छोटी बेटी भी पिता से मिलने के लिए मायके आई थी। इस दौरान आरोपी भाई गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। छोटी बहन ने बीच बचाव का प्रयास किया तो भाई और भाभी ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से चला गया। बाद में पीड़िता अपनी बहन और पिता के साथ सिविल लाइंस थाने पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : डीएम-एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की सुनी समस्या

संबंधित समाचार