मुरादाबाद : गर्मी से हाल बेहाल, 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाएं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद रविवार से मौसम के गर्म मिजाज से राहत मिलने के आसार है। रविवार को दोपहर बाद तीन मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यनूतम 25 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद रविवार से मौसम के गर्म मिजाज से राहत मिलने के आसार है। रविवार को दोपहर बाद तीन मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यनूतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रही।

महानगर में मौसम का मिजाज काफी गर्म बना हुआ है। सुबह छह बजे से ही सूर्य देवता के दर्शन हो गए। दस बजते-बजते सूरज की तपिश के कारण घरों से निकलना दुर्भर हो गया। वहीं दोपहर 12 बजे तक तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी ने लोगों की बेचेनी बढ़ा दी। ऐसे में दिल्ली रोड, पीली कोठी, कांठ रोड आदि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर के सिहं के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में राहत के आसार है। मौसम का मिजाज अगले तीन कुछ दिनों तक बदला रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगी। इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : डीएम-एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की सुनी समस्या

संबंधित समाचार