अमरोहा : डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, दी हिदायत
अमरोहा, अमृत विचार। जनपद में अवैध संचालित डग्गामार बसें तथा अनफिट स्कूल बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। जनपद के वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एके सिंह राजपूत ने बताया कि पांच दिन से लगातार चल रहे इस अभियान में कुल 39 डग्गामार बसें पकड़ी गई और उनको चालन …
अमरोहा, अमृत विचार। जनपद में अवैध संचालित डग्गामार बसें तथा अनफिट स्कूल बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। जनपद के वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एके सिंह राजपूत ने बताया कि पांच दिन से लगातार चल रहे इस अभियान में कुल 39 डग्गामार बसें पकड़ी गई और उनको चालन तथा इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी में बंद किया गया। जिनसे विभाग को चार लाख रुपये से अधिक की धनराशि जुर्माने के रूप में प्राप्त होगी।
इसके अतिरिक्त स्कूली बसों के अभियान में बिना फिटनेस संचालित पाई गई। 72 बसों को चालान किया गया और जनपद के समस्त स्कूलों को हिदायत दी गई कि वे अपनी बसों की पूर्णतः फिटनेस कराने के उपरांत ही संचालित करें। अवैध संचालित बसों और बगैर फिटनेस संचालित स्कूल बसों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलता रहेगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित ऑटो एवं टेंपो एवं बस स्टैंडों के विरुद्ध पुलिस तथा यातायात पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की गई। जिसमें 17 अवैध स्टैंडों को हटाया गया। समस्त ऑटो, टेंपो एवं बस चालकों से अपील की है कि वे पहले अपने अपने स्टैंडों को नगर पालिका अथवा लोकल अथॉरिटी से परमिशन करा ले या जगह आवंटित करा लें और उसके बाद ही संचालन प्रारंभ करें। संपूर्ण अभियान में यात्री कर अधिकारी केजी संजय और समस्त प्रवर्तन स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दोषी को चार साल की सजा, 16 हजार का जुर्माना भी लगाया
