रायबरेली: चेयरमैन की सख्ती पर चला अभियान, ईद से पहले चमकी नगर की गलियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले की ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुलतान की सख्ती रंग लाई है। निकाय ने अभियान चलाकर नगर के गली कूचों तक की सफाई की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने त्योहारों पर नगर की विशेष स्वच्छता को लेकर पहले भी कई बार सख्ती दिखाई थी। अब ईद से पहले उन्होंने इस बारे में …

रायबरेली। जिले की ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुलतान की सख्ती रंग लाई है। निकाय ने अभियान चलाकर नगर के गली कूचों तक की सफाई की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने त्योहारों पर नगर की विशेष स्वच्छता को लेकर पहले भी कई बार सख्ती दिखाई थी।

अब ईद से पहले उन्होंने इस बारे में जिम्मेदार कर्मचारियों को शनिवार की सुबह न सिर्फ दिशा निर्देश दिए थे अपितु जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद पूरे नगर में सफाई अभियान चला। चेयरमैन शाहीन सुल्तान नगर पंचायत ऊंचाहार के निर्देश के अनुपालन में ईद के त्यौहार को देखते हुए ईदगाह के बाहरी सहन के साथ-साथ ईदगाह जाने वाले समस्त रास्ते में युद्ध स्तर पर साफ सफाई का कार्य कराया गया।

जिसमें नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मचारियों ने बहुत ही लगन और मेहनत से कार्य किया है। नगर में समस्त मस्जिदों ,ईदगाह के रास्तों में साफ सफाई के साथ झाड़ी काटने का कार्य भी किया गया। जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की आवागमन में कोई दिक्कत न हो। इससे पूर्व नवरात्र के अवसर पर पर भी चेयरमैन ने सफाई को लेकर सख्ती दिखाई थी।

यह भी पढ़ें:-ईद के मौके पर मुख्तलिफ तरीकों से बनाएं शीर खुरमा, जानें रेसिपी

संबंधित समाचार