बहराइच: बिजली चेकिंग के दौरान 53 विद्युत उपभोक्ताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा, 23 लाख की हुई राजस्व वसूली
बहराइच। जिले में शनिवार को बिजली विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 53 विद्युत उपभोक्ताओं पर बकाया न जमा करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। कर्मचारियों ने 23 लाख रुपए की राजस्व वसूली की। जनपद में विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम बहराइच, द्वितीय नानपारा तथा तृतीय कैसरगंज में उप खण्ड अधिकारियों के …
बहराइच। जिले में शनिवार को बिजली विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 53 विद्युत उपभोक्ताओं पर बकाया न जमा करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। कर्मचारियों ने 23 लाख रुपए की राजस्व वसूली की। जनपद में विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम बहराइच, द्वितीय नानपारा तथा तृतीय कैसरगंज में उप खण्ड अधिकारियों के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान कुल 911 जॉच कर 53 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया। जबकि 601 कनेक्शन के विच्छेदन की कार्रवाई की गई। वहीं 23.01 लाख रुपए की राजस्व की वूसली की गयी। अधीक्षण अभियन्ता मुकेश बाबू ने बताया कि शनिवार को विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम बहराइच में संचालित किये गये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान 247 जॉच कर 26 व्यक्ति के विरूद्ध एफआईआर, 195 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ रू. 11.1 लाख राजस्व की वूसली की गयी।
जबकि द्वितीय नानपारा अन्तर्गत 322 जॉच कर 12 लोगों के विरुद्ध एफआईआर, 203 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ रू. 4.87 लाख राजस्व की वूसली तथा तृतीय कैसरगंज में 342 जॉच कर 15 व्यक्ति के विरूद्ध एफआईआर, 203 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ रू. 7.04 लाख राजस्व की वूसली की गयी।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: बिजली चेकिंग में पकड़ी गई चोरी, 5 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
