हल्द्वानी: छेड़छाड़ की पीड़िता को टरकाया, एसपी सिटी ने मुखानी थानाध्यक्ष की ली क्लास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सफाई करने गई नगर निगम की सफाई कर्मी के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। बचाव में गए लोगों को भी आरोपियों ने पीट डाला। मामला मुखानी थाने पहुंचा तो पुलिस ने टरका दिया। जिसके बाद लोगों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। मामला एसपी सिटी हसबंस सिंह तक पहुंचा तो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सफाई करने गई नगर निगम की सफाई कर्मी के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। बचाव में गए लोगों को भी आरोपियों ने पीट डाला। मामला मुखानी थाने पहुंचा तो पुलिस ने टरका दिया। जिसके बाद लोगों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। मामला एसपी सिटी हसबंस सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने फोन पर मुखानी थानाध्यक्ष की क्लास लगा दी।

पीड़िता ने एसपी सिटी हरबंस सिंह को बताया कि वह सफाई करने के लिए चौफला गई थी। जहां पिंटू नाम के एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने साथी संग हमलाकर दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता व साथी मुखानी थाने पहुंचे। जहां उन्हें चलता कर दिया गया।

जिसके बाद सभी भीड़ के साथ कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया और एसपी सिटी हरबंस सिंह के पास ले गए। पीड़िता से पूरा घटनाक्रम जानने के बाद एसपी सिटी ने मौके से ही मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट को फोन लगाया और महिला को टरकाने पर जमकर फटकार लगाई। साथ ही पूरे मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

संबंधित समाचार