बहराइच: अंत्योदय योजना समाज के विकास में दे रहा नया आयाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बलरामपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही पार्टी के कार्य के बारे में बताया। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के प्रथम एवं सत्र स्रंखला में छठे सत्र में अपनी कार्य पद्धति …

बहराइच। बलरामपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही पार्टी के कार्य के बारे में बताया। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के प्रथम एवं सत्र स्रंखला में छठे सत्र में अपनी कार्य पद्धति और संगठन में हमारी भूमिका और मुख्य वक्ता ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी कार्यपद्धती पंच निष्ठाओं पर आधारित हो।

उन्होंने कहा आज हम अपने अंत्योदय की संकल्पना व्यष्टि से समिस्ट के माध्यम से समाज में विकास को नए नए आयाम दे रहे हैं। सत्र की अध्यक्षता सदर विधायक पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने की। उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण वर्ग का आशय हम पार्टी की रीत नीत से परिचित होकर रिफ्रेश हो सके।  पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि इस सत्र के माध्यम से ही आने वाली नई खेप को पार्टी के आचार और विचार व्यवहार से परिचित कराते हुए उनके अंदर राष्ट्रप्रेम दल प्रेम की भावना को प्रभावित कर सके। तृतीय सत्र का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुषमा चौधरी एवं चौथे सत्र का संचालन डॉक्टर डिंपल जैन ने किया।

वर्ग अधिकारी चंद्रभान सिंह संचित ने बताया कि सत्र पूरे अनुशासन एवं पार्टी की भावना के अनुरूप हो रहे हैं। नवम सत्र में मुख्य वक्ता रामचंद्र कनौजिया प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य पर अपने विचार रखें। दशम एवं 11 वा सत्र संजय चौधरी प्रदेश प्रवक्ता ने वक्ता के रूप में मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग तथा शोशल मीडिया की समझ पर अपने विचार रखे। अंतिम सत्र के मुख्य वक्ता ने व्यत्तित्व का विकास पर क्षेत्रीय महामंत्री अपने विचार रखे।

सत्र का संचालन मनदीप सिंह वालिया ने किया। इस दौरान विधायक सुरेश्वर सिंह विधानसभा प्रज्ञा त्रिपाठी, सांसद अक्षयवर लाल गौड़, जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकरीवाल, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सुषमा चौधरी, सुवेद वर्मा, जिला महामंत्री भाजपा राघवेंद्र प्रताप सिंह, नन्हे लाल लोधी, डॉक्टर डिंम्पल जैन वीरचन्द्र वर्मा, हेमा निगम जिला मीडिया प्रभारी भाजपा देवेंद्र कुमार मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, ब्रजेश पांडेय ,जितेंद्र प्रताप सिंह, शिवसागर गौतम, एकता जायसवाल ज्योति सिंह, उर्मिला शुक्ला,अमित शर्मा, अजीत प्रताप सिंह, अखिलेश यादव अरुणेन्द्र सिंह अंकित, हनुमान यादव, सतीश सिंह कुंदन सिंह लोधी ब्लाक प्रमुख महेश अग्रवाल, सुदामा मिश्र सहित मण्डल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का हुआ बखान

संबंधित समाचार