राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री बने अशोक कुमार व जितेन्द्र बहादुर चुने गये कोषाध्यक्ष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजकीय नर्सेज संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को कैंसरबाग स्थित गांधी भवन में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा नामांकन के बाद महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र बहादुर सिंह, आडिट पद पर महेन्द्रनाथ श्रीवास्तव तथा पांच उपाध्यक्ष एवं पांच संयुक्त सचिव को निर्विरोध घोषित किया। इसके अलावा अब …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजकीय नर्सेज संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को कैंसरबाग स्थित गांधी भवन में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा नामांकन के बाद महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र बहादुर सिंह, आडिट पद पर महेन्द्रनाथ श्रीवास्तव तथा पांच उपाध्यक्ष एवं पांच संयुक्त सचिव को निर्विरोध घोषित किया। इसके अलावा अब अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

संघ का अधिवेशन शनिवार को गांधी भवन सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को करना था। लेकिन शासकीय कार्य से लखनऊ से बाहर होने पर वह शामिल नहीं हो सके। उद्घाटन एवं शुभारंभ विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डा.वेदब्रत सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में कोविड से शहीद हुई नर्सेज को श्रद्धांजलि दी गई। संघ की अध्यक्ष रानी वर्मा ने सभी नर्सों का आभार जताते हुए आईएनसी के मानक अनुरुप पदनाम परिवर्तन, डॉक्टरों की तरह गृह जनपद में तैनाती के साथ नौ सूत्री मांग रखी।
महानिदेशक ने मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मंच पर पीएमएस संघ के अध्यक्ष डॉ. सचिन वैश्य, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. आरके गुप्ता अपर निदेशक (पैरामेडिकल) स्वास्थ्य भवन ने सेवानिवृत्त हो चुकी एवं होने वाली 24 नर्सेज को सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड: दुर्गम क्षेत्रो में नर्सेज करेंगी बच्चेदानी के कैंसर की जांच, वीआईए तकनीक से होगी स्क्रीनिंग
