बरेली: ईदगाह में 10.30 बजे होगी ईद उल फितर की नमाज
बरेली,अमृत विचार। ईद-उल-फितर का त्योहार देश भर में 2 या 3 मई को मनाया जाएगा। दरगाह से रविवार को चांद देखने की अपील की गई है। अगर चांद नजर आ गया तो 2 मई और नजर नहीं आया तो 30 का चांद मानकर 3 मई (मंगलवार) को ईद मनाई जाएगी। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन …
बरेली,अमृत विचार। ईद-उल-फितर का त्योहार देश भर में 2 या 3 मई को मनाया जाएगा। दरगाह से रविवार को चांद देखने की अपील की गई है। अगर चांद नजर आ गया तो 2 मई और नजर नहीं आया तो 30 का चांद मानकर 3 मई (मंगलवार) को ईद मनाई जाएगी।
दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने कहा कि अल्लाह अपने बंदों को 30 रोजों का इनाम ईद के रूप में देता है। सभी आपसी गिले शिकवे मिटा कर मिलजुल इस त्योहार को मनाएं। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
ईद की मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में 10.30 बजे अदा की जाएगी। सबसे पहले दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह 6 बजे, वहीं सबसे आखिर में दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में 11 बजे नमाज होगी।
ये भी पढ़ें-
बरेली: स्मैक तस्कर से कंधा मिलाकर चलने वाले दरोगा लाइन हाजिर
