50 हजार का इनामी अपराधी अमरपाल ने नोएडा कोर्ट में किया सरेंडर
गौतम बुद्ध नगर। 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी अमरपाल ने नोएडा कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी 28 मार्च को जितेंद्र की हत्या कर फरार हो गया था। कुख्यात पर हत्या, रंगदारी, समेत 38 केस हैं दर्ज हैं। आरोपी के मकान को पहले ही कुर्क किया जा चुका है। आरोपी बड़ौत के शेरपुर …
गौतम बुद्ध नगर। 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी अमरपाल ने नोएडा कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी 28 मार्च को जितेंद्र की हत्या कर फरार हो गया था। कुख्यात पर हत्या, रंगदारी, समेत 38 केस हैं दर्ज हैं। आरोपी के मकान को पहले ही कुर्क किया जा चुका है। आरोपी बड़ौत के शेरपुर लुहारा गांव का रहना वाला है।
बता दें कि शेरपुर लुहारा गांव के अमरपाल पर हत्या, रंगदारी, अपहरण, जानलेवा हमला, धमकी समेत 38 मुकदमें दर्ज हैं। वह छपरौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसका नाम बड़ौत कोतवाली के लुहारी गांव में बीती 28 मार्च को जितेंद्र की हत्या में आया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। इसके चलते आईजी जोन ने उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
अमरपाल के साथी बुद्धप्रकाश को बीती 18 अप्रैल को मुठभेड़ में गोली लग गई थी। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह माना जा रहा है कि इस कारण ही अमरपाल लुहारा ने शुक्रवार को नोएडा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि वह नोएडा में दर्ज चोरी के एक मामले में जमानत पर चल रहा था। उस मामले में जमानत तुड़वाकर सरेंडर किया है। वहीं, पुलिस पांच फरवरी को अमरपाल के मकान को कुर्क करने की कार्रवाई कर चुकी है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: कुर्की के डर से किया बलवे के आरोपी ने सरेंडर
