गौतम बुद्ध नगर: खाना खा कर लौट रहे 5 छात्रों को कार ने मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, चार गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा में बीती रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खाना खाकर वापस लौट रहे 5 छात्रों को कुचल दिया। इस दौरान एक स्टूडेंट की मौके पर …

गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा में बीती रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खाना खाकर वापस लौट रहे 5 छात्रों को कुचल दिया। इस दौरान एक स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार की हालत नाजुक बनी हुई है। ये सभी अलग-अलग कॉलेज के स्टूडेंट थे।

जानकारी के मुताबिक बीटा 2 थाना क्षेत्र के रयान गोलचक्कर के पास शनिवार रात करीब 11:00 बजे कुछ छात्र खाना खाकर वापस लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात कार सवार ने छात्रों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार फरार हो गया। इससे 5 छात्र बुरी तरह घायल हो गए।

पुलिस और वहां पर मौजूद लोगों ने सभी छात्रों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान आयुष शर्मा नाम छात्र की मौत हो गई। वह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र था। आयुष मूल रूप से शाहगंज आगरा का रहने वाला था।

हादसे में 4 छात्र बुरी तरह घायल

वहीं, सड़क हादसे में 4 स्टूडेंट्स बुरी तरह घायल हुए हैं। इन का इलाज ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। घायल स्टूडेंट के नाम अंजलि यादव (एमबीए, जीएल बजाज) आदित्य (एमबीएए जीएल बजाज) ईशा (एमबीए, हाईटेक बिजनेस स्कूल) और वैष्णवी (बीटेक यूनिटेक कॉलेज) है।

चारों घायलों का चल रहा इलाज

थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि एक अज्ञात कार ने 5 स्टूडेंट को टक्कर मारी ।उसमें से एक स्टूडेंट की मौत हो गई। जबकि 4 छात्र बुरी तरह घायल हो गए। फिलहाल उन सभी का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार तीन किशोरों की दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार