Birthday Special: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार मना रहे हैं अपना 51वां जन्मदिन, जानें एक्टर के बारे में खास बातें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज एक्टर को सबसे बड़े एक्शन स्टार के तौर पर जाना जाता हैं। अजित केवल एक्शन स्टार ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफ़िस के किंग भी माने जाते हैं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें Thala, Ultimate Star और Kadhal Mannan …

मुंबई। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज एक्टर को सबसे बड़े एक्शन स्टार के तौर पर जाना जाता हैं।

अजित केवल एक्शन स्टार ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफ़िस के किंग भी माने जाते हैं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें Thala, Ultimate Star और Kadhal Mannan के नामों से भी जाना जाता है।

उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1990 में तमिल फिल्म ‘En Veedu En Kanavar’ से की थी। इसके 3 साल बाद साल 1993 में उन्होंने ‘Amaravathi’ फिल्म से बतौर हीरो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

वो अपने 32 सालों के फिल्मी करियर में अब तक 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। अजित पिछले 10 सालों से बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक जबरदस्त हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहे हैं। वो ‘V’ लेटर को अपने लिए बेहद खास मानते हैं। एक्टर की ज्यादातर फिल्मों के टाइटल ‘V’ लेटर से ही शुरू होते हैं।

आपको बता दें कि अजित कुमार को साउथ इंडियन फिल्मों के लिए दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा भी गया है। उन्हें 3 बार सिनेमा एक्सप्रेस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।

पढ़ें-KGF Chapter-2 ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई, एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

संबंधित समाचार