IPL 2022, RR vs MI : पहली जीत के बाद ईशान किशन बोले- ‘टीम के लिए यह कठिन दौर, खिलाड़ियों को एक साथ खड़े रहने की जरूरत है’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवी मुंबई। आईपीएल के 15वें सीजन में लगातार आठ हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह कठिन दौर है और इसमें सभी खिलाड़ियों को एक साथ खड़े रहने की जरूरत है। ईशान …

नवी मुंबई। आईपीएल के 15वें सीजन में लगातार आठ हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह कठिन दौर है और इसमें सभी खिलाड़ियों को एक साथ खड़े रहने की जरूरत है।

ईशान ने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह आसान समय नहीं है लेकिन हमें एक दूसरे का साथ देना है। अपनी तैयारियों पर फोकस करना है। मुझे खुशी है कि आज हम जीत सके ।’’उन्होंने कहा ,‘‘ क्रिकेट में यह सब होता रहता है। आप विकेट गंवाते हैं , रन बनाते हैं। लेकिन, आज सभी बल्लेबाज फिनिशर की भूमिका निभाने के जज्बे के साथ उतरे थे। उम्मीद है कि आने वाले समय में हम और मैच जीतेंगे।’’

बता दें कि ईशान आईपीएल 2022 ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपए की बड़ी राशि में खरीदा था। उन्होंने पहले दो मैच में दो अर्धशतक लगाए, लेकिन वे अंतिम 7 मैच से फेल हो रहे हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम अभी भी पॉइंट टेबल में सबसे निचले 10वें नंबर पर है। कप्तान रोहित शर्मा भी अब तक बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके हैं। वे अब तक एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सके हैं।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, RR vs MI : रविचंद्रन अश्विन की वाइफ प्रीति ने जीता दिल, रोहित शर्मा के आउट होने पर रितिका को लगाया गले

संबंधित समाचार