बहराइच: भारत और नेपाल के अधिकारियों की बीच हुई वार्ता, सीमा सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर हुई बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। एसएसबी मुख्यालय अगैया में भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें सुरक्षा सुरक्षा और दोनों देश मिलकर कैसे आगे बढ़ें, इस पर बल दिया गया। जिले के नानपारा तहसील के अगैया में स्थित एसएसबी मुख्यालय परिसर में शनिवार देर शाम को भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बहराइच …

बहराइच। एसएसबी मुख्यालय अगैया में भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें सुरक्षा सुरक्षा और दोनों देश मिलकर कैसे आगे बढ़ें, इस पर बल दिया गया।

जिले के नानपारा तहसील के अगैया में स्थित एसएसबी मुख्यालय परिसर में शनिवार देर शाम को भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बहराइच से जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की।

श्रावस्ती जनपद के एडीएम कमलेश बाजपेई टीम के साथ पहुंचे। जबकि नेपाल से जिला बांके और बर्दिया के सीडीओ, एसपी और एसपी एपीएफ के अधकारी शामिल हुए।

अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में आवागमन, सुरक्षा और सीमा स्तंभ को लेकर वार्ता की। एसएसबी के 42वीं वाहिनी के कमांडेंट तपन कुमार दास के साथ 59वीं, 62वीं और 70वीं बटालियन के कमांडेंट ने सुरक्षा को लेकर बात रखी। साथ ही नेपाल में होने वाले आगामी निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने जंगल में गतिविधियों पर नजर रखने की बात नेपाली अधिकारियों से की। बेहतर तरीके से द्विपक्षीय वार्ता हुई।

इस दौरान द्वितीय कमांड अधिकारी नीरज थापा, संदीप कुमार, संतोष कुमार निमेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी अजीत परेसर, सीओ जेबी यादव, आईएफएस विकास नायक, एसडीओ अनुज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें-जौनपुर में मालगाड़ी से टकराया मवेशी, यातायात बाधित

संबंधित समाचार