मुरादाबाद : इंस्टाग्राम पर युवती की फोटो शेयर कर किए अश्लील कमेंट, शिकायत पर एसएसपी ने दिए FIR के आदेश
मुरादाबाद,अमृत विचार। युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर आरोपियों ने अश्लील कमेंट कर दिए। पीड़ित पिता की शिकायत पर एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंप दी। साइबर सेल की रिपोर्ट के बाद भी ठाकुरद्वारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। तब उन्होंने दोबारा एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। कप्तान ने ठाकुरद्वारा एसएचओ …
मुरादाबाद,अमृत विचार। युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर आरोपियों ने अश्लील कमेंट कर दिए। पीड़ित पिता की शिकायत पर एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंप दी। साइबर सेल की रिपोर्ट के बाद भी ठाकुरद्वारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। तब उन्होंने दोबारा एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। कप्तान ने ठाकुरद्वारा एसएचओ को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
मामला ठाकुरद्वारा के शरीफ नगर क्षेत्र का है। यहां रहने वाले हार्डवेयर व्यापारी की 27 वर्षीया बेटी एक एक साल पूर्व निकाह हुआ था। वह मायके में ही रह रही है। कारोबारी ने बताया कि बीते माह कुछ परिचितों ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी बेटी की फोटो इंस्टाग्राम पर डाल दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि फोटो के साथ अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट भी किए जा रहे हैं। वह दो अप्रैल को एसएसपी आफिस पहुंचे और शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। कप्तान ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी।
साइबर सेल ने करीब 13 दिन पूर्व जांच रिपोर्ट ठाकुरद्वारा पुलिस को सौंप दी। आरोप है कि इसके बाद भी ठाकुरद्वारा पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया। तब वह एक बार फिर एसएसपी के दरबार में पेश हुए और शिकायत की। इसमें उन्होंने बताया कि कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बुलंद हैं। आरोपी लगातार उनकी बेटी के फोटो डालकर आपत्तिजनक और अश्लील कमेंट कर रहा है। इससे उनकी बेटी मानसिक तनाव में आ गई है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर ठाकुरद्वारा को तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में डीआईजी ने एसएसपी से मांगी रिपोर्ट
