काशीपुर: छात्रा से मारपीट कर आंख फोड़ने के मामले में शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट
काशीपुर, अमृत विचार। आईटीआई थाना पुलिस ने छात्रा के साथ मारपीट कर आंख में चोट पहुंचाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया निवासी इरफान पुत्र मोहम्मद जान ने न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी …
काशीपुर, अमृत विचार। आईटीआई थाना पुलिस ने छात्रा के साथ मारपीट कर आंख में चोट पहुंचाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया निवासी इरफान पुत्र मोहम्मद जान ने न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी 7 वर्षीय पुत्री आलिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया में कक्षा एक की छात्रा है। पिछले साल 18 नवंबर को करीब 11 बजे क्लास टीचर आभा शर्मा ने उसकी पुत्री आलिया के मुंह पर प्लास्टिक का बना हुआ पंजा मार दिया था। जिससे उसकी दायीं आंख फूट गई है।
आनन-फानन में घायल छात्रा को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पुत्री की रोशनी चली गई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
