रामपुर: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शाहबाद,अमृत विचार। शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। साथ में बाइक पर बैठा दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा बिलारी-शाहबाद मार्ग पर ईंट के भट्टे के समीप हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को लेकर सरकारी अस्पताल आई।जहां चिकत्सकों ने दोनों को जिला …

रामपुर/शाहबाद,अमृत विचार। शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। साथ में बाइक पर बैठा दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा बिलारी-शाहबाद मार्ग पर ईंट के भट्टे के समीप हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को लेकर सरकारी अस्पताल आई।जहां चिकत्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान सतनाम (25) की मौत हो गई।

तहसील क्षेत्र के गांव मोहलिया निवासी सतनाम की जगेसर गांव के बिट्टू से दोस्ती है।आगामी दिनों में बिट्टू के परिवार में शादी है। रविवार को बिट्टू अपने साथ सतनाम को कार्ड बांटने सैफनी ले गया। वहां से वापस लौटते समय उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सतनाम की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: स्वार के जंगल में मृत तेंदुए का मिला शव, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार