अयोध्या: कुएं में मिट्टी धंसने से एक श्रमिक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्रमिक दिवस पर मवई थाना क्षेत्र के लोहरास पुरवा मजरे पारा पहाड़पुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में रविवार को कुएं में बोरिंग ठीक करने उतरे दो मजदूर मिट्टी खिसकने से उसके मलबे में दब गए। इस हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा …

अयोध्या। श्रमिक दिवस पर मवई थाना क्षेत्र के लोहरास पुरवा मजरे पारा पहाड़पुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में रविवार को कुएं में बोरिंग ठीक करने उतरे दो मजदूर मिट्टी खिसकने से उसके मलबे में दब गए। इस हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम लोहरास पुरवा गांव में रविवार की सुबह नन्हू पुत्र अयूब की ट्यूबवेल के कच्चे कुएं में दो श्रमिक तैय्यब अली पुत्र उस्मान अली 50 वर्ष व फिरोज पुत्र निजामुद्दीन 35 वर्ष नलकूप की बोरिंग ठीक करने उतरे थे। बोरिंग की मरम्मत के दौरान कुएं की दीवार अचानक दोनों श्रमिकों के ऊपर भरभरा कर ढह गई, जिसमें दोनों मजदूर दब गए।

शोर की आवाज सुनकर आये गांव वालों ने घटना की सूचना बाबा बाजार चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बाबा बाजार चौकी प्रभारी मनोज कुमार व पीआरवी 0927 की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को कुएं से बाहर निकाला गया।

गंभीरावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने तैयब अली को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सुरेंद्र तिवारी व मवई के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने घटना कि जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

यह भी पढ़ें : हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला सहित तीन की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार