बरेली: हज यात्रा की पहली किस्त 6 मई तक करें जमा
बरेली, अमृत विचार। हज यात्रा पर जाने वाले आजमीन 6 मई तक अपनी पहली किस्त जमा कर सकते हैं। इस बार बरेली मंडल से 686 आजमीन हज यात्रा पर जाएंगे। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी ने बताया कि हज यात्रा 2022 के लिए पहली किस्त जमा करने की तारीख और रकम …
बरेली, अमृत विचार। हज यात्रा पर जाने वाले आजमीन 6 मई तक अपनी पहली किस्त जमा कर सकते हैं। इस बार बरेली मंडल से 686 आजमीन हज यात्रा पर जाएंगे।
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी ने बताया कि हज यात्रा 2022 के लिए पहली किस्त जमा करने की तारीख और रकम ,हज सफर पर जाने वाले आजमीन के मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा हज कमेटी ऑफ इंडिया से भेजी जा रही हैं।
हज यात्रा की पहली किस्त 81 हजार रुपये 6 मई तक हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा बताए गए खाते में ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष एवं विधायक हाजी अताउर्रहमान ने बताया कि बरेली से 445, बदायूं से 89,पीलीभीत से 61,शाहजहांपुर से 91 आजमीन का हज यात्रा पर जाना तय है।
ये भी पढ़ें-
