बहराइच : भाजपा सरकार में जनसंघ के सपने हो रहे साकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बलरामपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी का एक रिसॉर्ट में चल रहे जिला प्रशिक्षण के अंतिम दिन वक्ताओं ने अपने विचार रखे। भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण के प्रथम सत्र एवं सत्र श्रृंखला में 13 वे सत्र के कार्यक्रम की अध्यक्षता महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने की, मुख्य वक्ता के रूप में चेयरमैन उत्तर …

बहराइच। बलरामपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी का एक रिसॉर्ट में चल रहे जिला प्रशिक्षण के अंतिम दिन वक्ताओं ने अपने विचार रखे। भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण के प्रथम सत्र एवं सत्र श्रृंखला में 13 वे सत्र के कार्यक्रम की अध्यक्षता महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने की, मुख्य वक्ता के रूप में चेयरमैन उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल रहे।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारतीय जनसंघ की स्थापना के पूर्व जो सपने देखे थे, आज उन्हें साकार रूप में वर्णित होते हुए देखा जा रहा है। आज गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान से यह प्रतीत होता है। कि उनके जीवन में एक युगांत कारी परिवर्तन हुआ है। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया।

सत्र वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से हम यह कह सकते हैं कि प्रशिक्षित लोग ही देश का नेतृत्व कर सकते हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करती है। तृतीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने की।

मुख्य वक्ता बाराबंकी के सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि आज वैश्विक धरातल पर ध्यान केंद्रित किया जाए, तो भारत का दबाव किस जगह पर बड़ा है। विश्व के महा शक्तियों की दादागिरी का दंश आज के वर्तमान समय में भारत ने मानना बंद कर दिया है। जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकरीवाल एवं वर्ग अधिकारी चंदन सिंह संचित ने समापन के अंतिम सत्र में सभी अतिथियों का कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का एवं व्यवस्था में लगे रहे। दूसरे सत्र का संचालन मनदीप सिंह वालिया ने किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुषमा चौधरी, सुमित वर्मा, राहुल राय, दीपक सत्या, महामंत्री डॉ जितेंद्र पाठक, राघवेंद्र प्रताप सिंह नन्हे लाल लोधी, वीरचंद्रवर्मा, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, डॉ अनीता जायसवाल डॉ जायसवाल, उर्मिला शुक्ला बृजेश पांडे अखिलेश यादव, अरुण मिश्रा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : अमरोहा : भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया संगठन मजबूत करने का पाठ

संबंधित समाचार