आज का राशिफल। 02 मई, 2022
मेष किसी आवश्यक कार्य के पूर्ण न होने से आप क्रोधित हो सकते हैं। घर पर भी आपसे आज काफी सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। धन उधार लेना आपको मंहगा पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग को आपसे काफी अपेक्षा होगी। मित्रों के प्रति अविश्वास उत्पन्न हो सकता है। वृष कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ …
मेष
किसी आवश्यक कार्य के पूर्ण न होने से आप क्रोधित हो सकते हैं। घर पर भी आपसे आज काफी सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। धन उधार लेना आपको मंहगा पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग को आपसे काफी अपेक्षा होगी। मित्रों के प्रति अविश्वास उत्पन्न हो सकता है।
वृष
कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। मित्रों से शुभ सूचना मिल सकती है। घर पर आराम से वक्त बिताएंगे। दैनिक दिनचर्या काफी उलझी हुई सी प्रतीत होगी। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित भाव रखेगा।
मिथुन
यदि किसी प्रोग्राम का आयोजन कर रहे हैं तो बहुत ज्यादा सावधानी रखें। लोग आपके सही कार्यों का भी विरोध करेंगे। अपने व्यवहार में हमेशा नरमी रखें। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करना घातक हो सकता है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
कर्क
किसी मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। छात्र नए विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अनुभव मिलेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीति से विरोधियों को पस्त कर देंगे।
सिंह
व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। आप जो काम सोच रहे थे वह समय से पूरा हो जाएगा। जॉब में काम का दबाव अधिक रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। आपके ऊपर सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ने वाला है।
कन्या
उधार लिया हुआ धन वापस लौटाने का दबाव बन सकता है। अपने अंतर्मन की आवाज को अनसुना न करें। अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करें। आय के नए साधन तलाशने का प्रयास करेंगे। नए व्यापार की योजना बना सकते हैं।
तुला
व्यवसाय में फाइनेंस को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऑफिस में जूनियर्स की बातों से मन व्यथित होगा। दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आप योगदान दे सकते हैं। रिलेशनशिप से जुड़े मामलों से आज कन्फ्यूज्ड रहेंगे।
वृश्चिक
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर्स के व्यवहार को लेकर जो समस्या थी उसे चर्चा द्वारा दूर कर लेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट से धन लाभ हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
धनु
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का तनाव कम होगा। भविष्य की योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। नए लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे और उन पर काम भी करेंगे। आज का दिन काफी शानदार रहेगा। आप मनोरंजन के मूड में रहेंगे।
मकर
प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। ऑफिस के लोगों का व्यवहार आपको खराब लग सकता है। परिजनों से अपने मन की बात करने से मन हल्का होगा। आज आप लोगों का मनोबल बढ़ाने में काफी मदद कर सकते हैं।
कुंभ
आज नपी-तुली भाषा का प्रयोग करें। ज्यादा बोलने के कारण हास्य का पात्र बन सकते हैं। धूप और प्रदूषण के कारण मौसमी बीमारियाँ हो सकती हैं। कारोबार में धीमेपन को लेकर थोड़ा चिन्तित हो सकते हैं। माता-पिता से सलाह लेकर काम करना उत्तम होगा।
मीन
शासन-प्रशासन से आपको लाभ प्राप्त होगा। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। मानसिक तनाव में कमी आएगी। कई दिनों से जिस मामले को लेकर अनिर्णय की स्थिति में थे उसको लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंंच सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
