Philippines की राजधानी मनीला में आग लगने से आठ लोगों की मौत
मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला में सोमवार तड़के स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर के एक रिहायशी इलाके में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय डीजेडबीबी रेडियो ने फायर प्रोटेक्शन ब्यूरो के अधिकारियों के हवाले से बताया कि क्यूज़ोन सिटी उपनगर में फिलीपींस विश्वविद्यालय परिसर के अंदर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब …
मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला में सोमवार तड़के स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर के एक रिहायशी इलाके में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय डीजेडबीबी रेडियो ने फायर प्रोटेक्शन ब्यूरो के अधिकारियों के हवाले से बताया कि क्यूज़ोन सिटी उपनगर में फिलीपींस विश्वविद्यालय परिसर के अंदर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब पांच बजे आग लगने पीड़ित घरों में फंस गए थे। एक बच्चे समेत आठ की मौत हुई हैं।
रिपोर्ट के अनुसार आग में करीब 80 घर जल गए तथा 250 परिवार प्रभावित हुए है। आग से बचने के प्रयास में घरों से बाहर कूदने से कुछ निवासी घायल हुए हैं। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ब्यूरो की ओर से अभी तक आग लगने के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ये भी पढ़ें : फिनलैंड में धूम्रपान विरोधी सख्त कानून लागू
